DM और SSP ने बांके बिहारी मंदिर सहित ब्रज के अन्य मंदिरों पर व्यवस्थाओं को परखा
मथुरा में अब श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह सिलसिला 2 जनवरी तक चलेगा। श्रद्धालु वर्ष 2024 की विदाई और 2025 का स्वागत भगवान के दर्शन कर करना चाहते हैं। साल के अंतिम दिनों में उमड़ने वाली भीड़ प्रशासन और पुलिस के लिए चुनौती लेकर आ
.
साल के अंतिम दिनों में उमड़ रही भीड़
ब्रज भूमि साल में अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं की यह भीड़ वृंदावन,बरसाना और गोवर्धन में सबसे ज्यादा पहुंच रही है। भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने इंतजाम किए हैं। आला अधिकारी की गई व्यवस्थाओं को परख रहे हैं।
ब्रज भूमि साल में अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है
बांके बिहारी मंदिर के आसपास लगे रैलिंग
श्रद्धालु सबसे ज्यादा वृंदावन पहुंचते हैं। इसमें भी अधिकांश बांके बिहारी मंदिर। बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु बेहोश न हों इसके लिए मंदिर की तरफ आने वाले रास्तों पर रैलिंग लगाई गई है। वहीं मंदिर की तरफ आने वाली गलियों में गेट लगा दिए गए हैं। हर गली पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है जो श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।
बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में श्रद्धालु बेहोश न हों इसके लिए मंदिर की तरफ आने वाले रास्तों पर रैलिंग लगाई गई है
श्रद्धालुओं को सुविधा स्थानीय को परेशानी
प्रशासन और पुलिस द्वारा भले ही बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हों इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। लेकिन व्यवस्था के नाम पर किए गए इंतजामों से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में अपने वाहन से प्रवेश करने वालों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है तो बांके बिहारी मंदिर के आसपास रहने वालों को जरूरी काम से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बांके बिहारी मंदिर के आसपास रहने वालों को जरूरी काम से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
सेक्टर और जोन में किया विभाजित
एसपी सिटी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वृंदावन को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सभी गलियों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। मथुरा के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस बल को ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश और निकास अलग अलग रास्तों से है। इसलिए श्रद्धालु जूता चप्पल पहन कर न आएं।
बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश और निकास अलग अलग रास्तों से है
चप्पे चप्पे पर लगाए CCTV कैमरे
SP सिटी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चप्पे चप्पे पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। करीब 800 कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सिविल पुलिस के अलावा PAC और LIU के जवान भी लगाए गए हैं। इसके अलावा सादा वर्दी में पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए हैं। बांके बिहारी मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
करीब 800 कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सिविल पुलिस के अलावा PAC और LIU के जवान भी लगाए गए हैं
इन दिनों में उमड़ेगी भीड़
ब्रज में सबसे ज्यादा भीड़ 30 दिसंबर से उमड़ेगी। 30 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक भीड़ का दबाव पीक पर होगा। 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या है। ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या आसपास के गांव से हर अमावस को दर्शन करने आने वाले लोगों की भी होती है। 31 दिसंबर को साल का अंतिम दिन होगा और 1 जनवरी को नव वर्ष का पहला दिन। इसलिए पुलिस के लिए यह दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चुनौती भरे रहेंगे।