Breaking News

छठ महोत्सव 2023: आज से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा चार दिवसीय छठ पर्व, बन रहे हैं कई संयोग

 

Chhath festival 2023: Four-day great festival Chhath will start from today with Nahay-Khay

छठ पूजा

लोक आस्था का महापर्व छठ आज शुक्रवार को नहाय खाए के साथ शुरू हो रहा है। पूर्वांचल और खासतौर पर बिहार में छठ पूजा के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर छठ मैया की पूजा के साथ भगवान भास्कर की उपासना की जाती है। महिलाएं बच्चों के स्वास्थ्य, सफलता और दीर्घायु के लिए 36 घंटे तक उपवास करती हैं। मेरठ में भी पूर्वांचल के लोग छठ पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि स्नान, उपवास और पीने के पानी (वृत्ता) से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद (प्रार्थना प्रसाद) और अर्ध्य देना शामिल है। प्रकृति का छठे अंश होने के कारण इस देवी का नाम षष्ठी रखा गया। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार षष्ठी देवी बालकों की रक्षा व आयु प्रदान करती है। स्कंद पुराण में इन्हें ही देवी कात्यायनी कहा गया है।

Check Also

कल से अमेठी-रायबरेली पहुंचेंगे Rahul Gandhi, ‘दिशा’ मीटिंग और संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Rahul Gandhi 12 और 13 मार्च को दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली संसदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *