Breaking News

बस दुर्घटना | यूपी में हुआ बड़ा बस एक्सीडेंट, जिसमे बारातियों से भरी बस में से 2 की मौत हो गई, और 14 घायल.

 

दुर्घटनाओं

फ़ाइल चित्र

हमीरपुर: हमीरपुर जिले के मुसकरा इलाके में बुधवार को बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो लड़कों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कुरारा से छतरपुर जा रही बारातियों को ले जा रही बस एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में मुसकरा इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई.

इसे भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि हादसे में अरसलान (12) और शादमान (12) नाम के लड़कों की मौत हो गई. उनके मुताबिक, 14 अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *