Breaking News

संत कबीर नगर: हरियाणा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी, कहा- भाजपा पर बढ़ा जनता का भरोसा।

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर शनिवार देर शाम संतकबीरनगर के लौहरैया में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाइया बाँटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के लौहरैया चौराहे पर भाजपा की इस जीत का जश्न भाजपा जि

.

उन्होंने कहा- भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, विरोधी दल पराजित हो रहे हैं, लेकिन उनकी बयानबाजी खत्म नहीं हो रही। इसके बावजूद, भाजपा जनता का विश्वास जीतती जा रही है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर भाजपा ने एक नया इतिहास रचा है।

भाजपा पर जनता का भरोसा बढ़ा इस दौरान भाजपा नेताओं में संजय सिंह राठौर, संतोष कुमार सिंह, दिलीप राय, रणविजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। गणेश पांडेय ने कहा कि भाजपा में जनता का भरोसा बढ़ा है और हर राज्य में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने कहा- हरियाणा में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि जनता का विश्वास भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अडिग है। जिस तरह से हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत हासिल की। उसी तरह 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की हैट्रिक होगी। उन्होंने कहा- केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान, महिलाएं और समाज के सभी वर्ग खुशहाल हैं।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *