Breaking News

यूपी: सुसाइड से पहले इंस्पेक्टर ने बेटे और रिश्तेदारों को किया था कॉल, सभी से कही एक ही बात; ये आखिरी शब्द हैं

 

Sub-inspector commits suicide after calling son in Lucknow

दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

विस्तार

मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी कर लो…फोन पर बेटे को यह बात कह लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ज्ञान सिंह यादव (54) ने मंगलवार देर रात न्यू हैदराबाद स्थित किराए के मकान में सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अनहोनी की आशंका पर बुधवार सुबह परिजन न्यू हैदराबाद पहुंचे।

खिड़की से देखा तो बिस्तर पर खून से सना शव पड़ा नजर आया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मूलरूप से कन्नौज निवासी ज्ञान सिंह यादव का परिवार कानपुर के श्यामनगर इलाके में रहता है। वह 1988 बैच के सिपाही थे। प्रमोशन के बाद दरोगा बने थे। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात थे। न्यू हैदराबाद में स्थित मनोरमा शुक्ला के मकान में किराए पर अकेले रहते थे।

पुलिस को ज्ञान सिंह के बेटे ध्रुव ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे पिता ने फोन किया था। वह घबराए हुए थे। तभी कुछ आशंका हो गई थी। इसलिए वह और अन्य परिवारीजन कुछ घंटे बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *