Breaking News

Bareilly समाचार: स्वतंत्रता दिवस पर दस पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, एक एसटीएफ इंस्पेक्टर को वीरता पदक दिया गया

बरेली पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों समेत दस को स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न पदक और प्रशंसा चिह्न से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान पुलिस लाइन में एडीजी, आईजी व एसएसपी ने इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहीं एसटीएफ के दो जवानों लखनऊ में सम्मानित किया गया। 

बरेली पुलिस के इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, दरोगा अनिल कुमार सिंह, दरोगा लल्लू गिरि, दरोगा मुनेश चंद्र, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार, मुख्य आरक्षी आलम शेर, मुख्य आरक्षी खामोश, आरक्षी मनोज कुमार को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया है। कश्मीर सिंह को पुलिस में 37 वर्ष से अधिक का समय हो गया। अब तक की सेवा में वह 49 नकद पुरस्कार और 26 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं। दरोगा अनिल कुमार सिंह 38 वर्ष की सेवा में 10 नकद पुरस्कार और 15 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं।

 

 

दरोगा लल्लू गिरि 39 वर्ष की सेवा में चार नकद पुरस्कार और 22 उत्तम प्रविष्टियां ले चुके हैं। मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार 37 वर्ष की सेवा में 37 नकद पुरस्कार और 42 उत्तम प्रविष्टियां, आरक्षी चालक मनोज कुमार 21 वर्ष की सेवा कर चुके हैं। दरोगा मुनेश चंद्र हाल  ही में बदायूं से ट्रांसफर होकर बरेली आए हैं।

 

 

डीजीपी के सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए मुख्य आरक्षी आलम शेर व खामोश कुमार को चुना गया है। आलम शेर 37 वर्ष की सेवा में 12 नकद पुरस्कार और 19 उत्तम प्रविष्टि ले चुके हैं तो खामोश कुमार 32 वर्ष की सेवा में तीन नकद पुरस्कार और 50 उत्तम प्रविष्टि ले चुके हैं।

Check Also

महाकुंभ से पहले सेंट्रल स्टेशन गेट से अतिक्रमण हटाने का निर्णय: स्टेशन अधीक्षक ने डीएम और नगर आयुक्त को भेजा पत्र – Kanpur News

  कानपुर सेंट्रल स्टेशन से महाकुंभ 2025 के अमृत स्नान के दौरान प्रयागराज जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published.