Breaking News

Aligarh News: शहर में फैली एक अजीब सी गंध, सांस लेना भी होरा मुश्किल

 

सासनी गेट स्थित चर्बी की बदबू होने पर मुंह ढककर जाते युवक
– फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन में महानगर में एक बार फिर चर्बी उबालने की बदबू उठने लगी है। 16 नवंबर रात शहर के विभिन्न इलाकों में वातावरण में इस कदर बदबू फैली कि लोगों का सांस लेना दूभर हो गया।

बदबू

त्योहारी सीजन में महानगर में बदबू का गुबार उठना नई बात नहीं है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है। 16 नवंबर रात इस समस्या से शहरवासी रू-ब-रू हुए। पुराने शहर, सासनी गेट, रामघाट रोड आसपास की कालोनियों के क्षेत्रों में इस कदर अजीब सी बदबू फैली कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया। इलाके के एसएम कयाम ने कहा कि लोग अज्ञात बीमारियों की आशंका से डरने लगे हैं। प्रशासनिक ढिलाई पर भी लोग खासे परेशान हैं।

Check Also

मिर्जापुर में त्योहारों के दौरान सुरक्षा कड़ी, पुलिस को गश्त बढ़ाने और सोशल मीडिया पर अफवाहें रोकने के निर्देश

मिर्जापुर में विंध्याचल परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने सोमवार को समीक्षा बैठक की, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *