Breaking News

Chitrakoot : डॉक्टर भी हैरान हो गए जब महिला के पेट से दो किलो बाल निकले।

चित्रकूट जिले में जानकीकुंड अस्पताल में विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला के पेट से 2 किलो बाल निकले। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरी प्रेगनेंशी के बाद से ही महिला बाल खाने लगी थी। महिला के बाल खाने से पेट में बाल का गुच्छा जमा हो गया था। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 2 किलो से ज्यादा का बाल का गुच्छा निकला है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला महोबा जिले की रहने वाली है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *