Breaking News

Lok Sabha चुनाव: चुनाव पूरे होने तक सिर्फ मुख्यमंत्री की मंजूरी पर छुट्टी, आदेश जारी

लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक शासन में तैनात अधिकारी अवकाश नहीं ले सकेंगे। अपरिहार्य स्थिति में अवकाश लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अनुमोदन आवश्यक होगा।

 

मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। गोयल ने शासन के समस्त अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों को निर्देशित किया है कि यदि अवकाश देना अपरिहार्य है तो पत्रावली मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।

गोयल ने शासन के अफसरों को यह भी निर्देशित किया है कि वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि फील्ड में तैनात किसी भी अधिकारी का इस अवधि में अवकाश स्वीकृत न किया जाए। विभागों के स्तर से इस पर अमल शुरू कर दिया गया है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *