Breaking News

Hathras का मौसम: लोग ठंड में ठिठुरते रहे, धूप भी नहीं मिली, ठंडी हवा चलती रही

 

हाथरस में सुबह कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। लोगों ने ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय किए। रविवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रहा।

28 जनवरी की सुबह लोग घर से बाहर निकले तो चारों ओर घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक हेड लाइट चलाकर वाहन चलाते हुए दिखे। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं के कारण लोगों को ठंड से रहात नहीं मिल सकी।

सर्द हवाओं से लोगों का हाल बेहाल रहा। पशु पक्षी भी ठंड के कारण परेशान रहे।  ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव और हीटर का सहारा लिया। ठंड के कारण लोग घर से बाहर निकलने से बचते हुए दिखे। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम दिखी। कामकाजी लोग ही घरों से बाहर निकले। शाम होते ही मौसम में नमीं बढ़ गई। अंधेरा होते ही लोग अपने घरों को निकल गए।

Check Also

शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता, बताया—‘स्थिति अत्यंत गंभीर और नकारात्मक प्रभाव डालने वाली’

ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अतिरिक्त 25 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *