Breaking News

Aligarh समाचार: रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री अचानक गिर गया और हृदयाघात से होगयी मौत |

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर 24 जनवरी को इटावा के एक बुजुर्ग यात्री अचानक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन देर शाम अलीगढ़ आ गए। 

जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय प्रकाश बाबू किसी काम से बहजोई, मुरादाबाद गए थे। जहां से वापस इटावा जाने को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे वह अचानक बेहोश होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यात्री की जेब से रेल टिकट के साथ ही मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचना दी गई है। यहां से परिजन अलीगढ़ पहुंच गए हैं। देर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि बुजुर्ग यात्री की हृदयाघात से मौत हुई है। फिर भी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा ।

Check Also

ड्रग्स तस्करी पर ED की सख्त कार्रवाई, 70 करोड़ के एमडीएमए केस में इंदौर और मंदसौर में एक साथ रेड

मध्य प्रदेश में कथित ड्रग्स तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *