Breaking News

यूपी न्यूज: आगरा में करवा चौथ पूजा से पहले तीन शादीशुदा महिलाओं ने की आत्महत्या, वजह कर देगी हैरान!

 

करवा चौथ की पूजा से पहले तीन विवाहिताओं ने दे दी जान

विस्तार

आगरा में करवा चौथ पर शहर में तीन विवाहिताओं ने फंदे से लटक कर जान दे दी। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिले। शव फंदे पर लटके थे। पुलिस का कहना है कि गृहक्लेश में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। परिजन ने तहरीर नहीं दी है।

दो दिन से बातचीत थी बंद

 

नालंदा, बिहार निवासी अमन की शादी 9 साल पहले प्रिया उर्फ गुड्डी से हुई थी। दो बच्चे हैं। अमन प्राइवेट नौकरी करते हैं। चार महीने पहले शिवा कुंज में किराये पर मकान लिया था। प्रिया कपड़े सिलने का काम करती थीं। बुधवार सुबह उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजा। व्रत भी रखा था। पति दूसरे कमरे में था। सुबह 10 बजे पति कमरे में गया तो पत्नी का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी में दो दिन से बातचीत बंद थी। विवाहिता के परिजन को सूचना दी गई है। वह बिहार से आगरा के लिए चल दिए हैं।

Check Also

“इस बार दीपोत्सव 6 दिन तक चलेगा: 18 को धनतेरस से शुरूआत, 20 को दीपावली और 6 को भाईदूज पर होगा समापन – प्रयागराज (अलाहाबाद) न्यूज़”

इस बार दीपोत्सव 18 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू होकर 23 अक्टूबर को भाई दूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *