Breaking News

आगरा: जब ग्रामीणों ने लाइनमैन को भागते हुए देखा और उन्हें एहसास हुआ कि वह ट्रांसफार्मर चोर है, तो मामला दर्ज किया गया।

 

lineman himself stole transformer with friends In Agra

ट्रांसफार्मर

ताजनगरी आगरा के फतेहपुर सीकरी में महाराज खेमकरण सोगरिया पार्क से ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया गया। ग्रामीणों के पीछा करने पर चोरी करने वाले भाग निकले। ग्रामीणों ने लाइनमैन पर आरोप लगाया है। मामले में अवर अभियंता विकास विश्वकर्मा ने थाने में अभियोग दर्ज कराया है।

 

मामला फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के करही गांव का है। प्रधान शिशु चौधरी व अन्य ग्रामीणों ने अवर अभियंता को बताया कि संविदा विद्युतकर्मी लाइनमैन राजकुमार एवं अन्य लोग ट्रांसफार्मर खोलकर चोरी से ले जा रहे थे। ग्रामीणों के दौड़ने पर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे विद्युत अवर अभियंता ने जांच की।

 

अवर अभियंता ने बताया कि ट्रांसफार्मर किसी किसान के नलकूप पर लगाया गया था। इस किसान पर करीब छह लाख रुपया बिल बकाया है। अवर अभियंता की तहरीर पर संविदाकर्मी लाइनमैन राजकुमार, रसूलपुर निवासी थान सिंह व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ट्रांसफार्मर बरामद कर लिया गया है।

Check Also

इटावा हाईस्कूल परीक्षा में फर्जीवाड़ा उजागर, सगे भाई ने दिया परीक्षा और फ्लाइंग स्क्वॉड ने पकड़ा

इटावा में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। जिला पंचायत उच्च …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *