Breaking News

सीएमओ कार्यालय ने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से स्वैच्छिक खरीद झंडे की अपील की

 

volunteer buy flag

तिरंगा झंडा प्रतीकात्मक

अलीगढ़ में अब स्वास्थ्य अधिकारियों को झंडा खरीदने के लिए कोई तय लक्ष्य नहीं है। वह अपनी स्वेच्छा से अपनी जेब के हिसाब के झंडा खरीद कर लोगों में वितरित कर सकते हैं। सीएमओ के इस बयान से सभी स्वास्थ्य अधिकारियों के चेहरे पर खुशी है। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर वह झंडा वितरित भी करेंगे।

अमर उजाला ने रविवार के अंक में पहले दिया 12 लाख के झंडे खरीदने का आदेश, अब बोले स्वेच्छा से खरीदे नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बयान में सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने कहा था कि कर्मचारी, अधिकारी अपनी स्वेच्छा झंडा खरीद कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भागीदारी निभा सकते हैं।

खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के पास सीएमओ कार्यालय से फोन आ रहे हैं कि वह अपनी स्वेच्छा से कार्यक्रम में भागीदारी कर सकते हैं। सभी 33 स्वास्थ्य अधिकारियों के चेहरे पर मुस्कान है। उनका कहना है कि वह इस कार्यक्रम में पहले से ज्यादा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने-अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर झंडा वितरित करेंगे।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *