Breaking News

बड़े मंगल पर भक्तिमय हुआ Lucknow, सुबह से मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Lucknow में चौथे बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हनुमान मंदिरों में उमड़ पड़ी। सुबह करीब 4 बजे से मंदिरों के कपाट खुलते ही घंटों और भजनों की गूंज के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बजरंगबली के दर्शन कर रहे हैं। दर्शन के बाद लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रसाद बांटते नजर आए। कई जगहों पर सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।

प्रमुख मंदिरों में लगी लंबी कतारें

Aliganj Hanuman TempleHanuman Setu TempleHanumant Dham, गुलाचीन मंदिर, लेटे हनुमान मंदिर और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

मंदिरों के बाहर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं। कई जगहों पर स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को पानी और प्रसाद वितरित करते दिखाई दिए।

शहरभर में भंडारों की तैयारी

बड़े मंगल के मौके पर Lucknow में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। अनुमान है कि शहर में एक हजार से अधिक भंडारे आयोजित होंगे। नगर निगम के अनुसार इस बार 320 से ज्यादा आयोजकों ने आधिकारिक रूप से भंडारे के लिए पंजीकरण कराया है।

दोपहर बाद से कई इलाकों में पूड़ी-सब्जी, शरबत, हलवा और अन्य प्रसाद का वितरण शुरू होगा। बड़े मंगल को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

Check Also

कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रहेगी जारी, वाहन पास के लिए ऑनलाइन सुविधा लागू

हापुड़ में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *