Breaking News

सोनभद्र में अवैध शराब तस्करी का खुलासा: बिहार ले जाते हुए 87 लीटर अंग्रेजी शराब और 92.5 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।

सोनभद्र पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पन्नूगंज थाना पुलिस ने बृहदग्राम सैना से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं।

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 87 लीटर अंग्रेजी शराब और 92.5 लीटर बीयर बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लगभग 1.04 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र यादव और प्रमोद कुमार यादव शामिल हैं। दोनों की उम्र 35 वर्ष है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सिकरिया चट्टी से सरवन की सरकारी शराब दुकान से माल खरीदते थे। इसके बाद परकहट की सरकारी दुकान से भी शराब लेकर बिहार में ऊंची कीमत पर बेचते थे। दोनों पिछले दो महीने से यह काम कर रहे थे।

विरेन्द्र यादव का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उस पर रोहतास कोतवाली में पहले से एक मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/62/72 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

यह कार्रवाई एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर की गई। पन्नूगंज थाने के तीन उप-निरीक्षक और चार कांस्टेबल की टीम ने यह कार्रवाई की।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *