Breaking News

कानपुर के बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़: हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई, ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर भक्तों में उत्साह।

कानपुर के सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। भोर से ही भक्त मंदिर पहुंचकर श्री बालाजी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

 

मंदिर में श्री बालाजी की मूर्ति के अलावा राधा कृष्ण, हनुमान जी, शिव परिवार, नौ गृह देवी मंदिर, प्रेत महराज और भगवान शनि की मूर्तियां भी स्थापित हैं। मंदिर का प्रांगण शुद्ध और स्वच्छ है, जहां श्रद्धालु हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं।

मंदिर सेवक चंद्रेश गिरि ने बताया कि आज प्रथम ज्येष्ठ माह मंगल को श्री बालाजी सरकार को सवामिनी का भोग लगाया जाएगा, इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस दिन को बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भंडारा लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार को हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है।

त्रेता युग में इसी दिन भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी, इसलिए यह दिन आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक भी है। पंडितों के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की आरती और भगवान श्रीराम की विधिपूर्वक पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

स्थानीय निवासी संजय कश्यप के अनुसार, श्री बालाजी सरकार सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। मंदिर आसपास के गांवों से लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

 

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *