Breaking News

रायबरेली में भूमाफियाओं का कहर: ग्रामीणों की जमीन पर जबरन चलवाई जेसीबी, कब्जा करने का आरोप।

 

जिले में भूमाफियाओं का आतंक तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते बेस कीमती जमीनों पर अवैध कब्जा करने की घटनाएँ लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के चंदावल गांव का है, जहां आज सुबह गांव के बाहर सीमा रेखा से लगी जमीन पर भू-माफियाओं

.

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 50 से 60 वर्षों से उनके पूर्वज इस जमीन पर कच्चे मकान और झोपड़ियाँ बनाकर रह रहे थे। आज सुबह अचानक भू-माफियाओं और प्रॉपर्टी डीलरों ने जेसीबी चलाकर उनकी जमीन पर कब्जा करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने तुरंत गुरबक्श गंज थाने और 112 डायल पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भू-माफिया जेसीबी छोड़कर फरार हो गए।

इस मामले में सैकड़ों ग्रामीणों ने गुरबक्श गंज थाना अध्यक्ष को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज को मामले की जानकारी दे दी है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी आवाज़ सुनेगा और भू-माफियाओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने गांव में भू-माफियाओं के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *