Breaking News

अयोध्या और लखनऊ में ई–बस चालकों की हड़ताल: दीपोत्सव से पहले बस संचालन ठप, बोनस और नियमित सैलरी न मिलने पर कर्मचारी नाराज – अयोध्या न्यूज

अयोध्या और लखनऊ में ई–बस सेवा ठप, कर्मचारी हड़ताल पर

अयोध्या में ई-बस कर्मचारियों ने अयोध्या धाम बस डिपो पर प्रदर्शन किया। अयोध्या और लखनऊ में सिटी ई–बस संचालन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण ठप हो गया। बोनस और नियमित वेतन न मिलने से नाराज 252 चालक-परिचालक और 92 अन्य कर्मचारी, कुल 344 कर्मियों ने हड़ताल पर जाकर विरोध जताया।

कर्मचारियों का आरोप है कि दीपावली बोनस और नियमित वेतन कई महीनों से नहीं दिया गया है। इसके अलावा कंपनी बदलने के बाद वेतन में कटौती कर दी गई, जिससे आर्थिक समस्याएं बढ़ गई हैं।

ड्राइवर सुधीर यादव ने बताया कि अगस्त 2025 से कर्मचारियों को न तो भोजन भत्ता मिला और न ही सिंगल ड्यूटी सिस्टम लागू हुआ। पहले उन्हें 13,000 रुपए वेतन मिलता था, लेकिन नई कंपनी हंसा मोबिलिटी ने इसे घटाकर 7,000 रुपए कर दिया। इसके अलावा, पुरानी कंपनी एबोल्ट मोबिलिटी को बिना पूर्व सूचना के हटाकर नई कंपनी को संचालन सौंपा गया, इस प्रक्रिया में न तो ग्रेजुएटी दी गई और न ही बोनस का भुगतान हुआ।

लखनऊ के दुबग्गा डिपो में भी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। इस हड़ताल के कारण हजारों यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अयोध्या प्रशासन दीपोत्सव के मद्देनजर अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन चालकों की हड़ताल ने योजना प्रभावित कर दी।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें पूरी किए बिना बस संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। परिवहन विभाग और नगर निगम अधिकारी हड़ताल समाप्त कराने के लिए बातचीत में जुटे हैं। दीपोत्सव जैसे बड़े आयोजन से पहले इस हड़ताल ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Check Also

ड्रग्स तस्करी पर ED की सख्त कार्रवाई, 70 करोड़ के एमडीएमए केस में इंदौर और मंदसौर में एक साथ रेड

मध्य प्रदेश में कथित ड्रग्स तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *