Breaking News

Mainpuri में नामित सभासदों का हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

मैनपुरी में मंगलवार देर रात भाजपा के नामित सभासदों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। नगर के आधा दर्जन स्थानों पर यह कार्यक्रम संपन्न हुए, जिसमें युवा मोर्चा और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभासदों का अभिनंदन किया।

देवी रोड स्थित कार्यालय पर सभी नामित सभासदों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नगर पालिका परिषद मैनपुरी में श्रीमती शालिनी अग्रवाल, श्री समर सिंह, श्री रामबेटा शर्मा, श्री कोमिल राजपूत और श्री अवनीश अग्निहोत्री को सभासद के रूप में नामित किया गया है।

उत्तरी मंडल की ओर से इन सभी सभासदों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरू राठौर, नगर अध्यक्ष दीपक चौहान, कौशलेंद्र पाल, शिवऔतार वाल्मीकि, धनेश वर्मा, अश्वनी गोस्वामी, मोहित गुप्ता मोनू, अमन, शिवम वर्मा, अमित वर्मा, गौरव दुबे, प्रबल प्रताप सिंह, अंशु दुबे, कमल गोस्वामी और चंदन राजपूत सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही युवा मोर्चा के शुभम वर्मा और माधव राजपूत भी कार्यक्रम में मौजूद थे, जिन्होंने नामित सभासदों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Check Also

फाइनल रिपोर्टों में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सभी जिलों से लंबित मामलों का ब्योरा तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पुलिस द्वारा दाखिल फाइनल रिपोर्टों के लंबे समय तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *