Breaking News

विजय शंकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वीरेंद्र मंत्री बने: 5 पदाधिकारियों सहित 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए – कानपुर समाचार

 

बार एसोसिएशन चुनाव में मतगणना के दूसरे दिन विजय शंकर रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान, वीरेंद्र कुमार पासी मंत्री और आकाश तिवारी संयुक्त मंत्री प्रकाशन व संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गौरांग त्रिवेदी ने कब्जा बनाया।

.

विजय शंकर ने 181 मतों से सोनल को हराया

रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय शंकर रावत ने प्रतिद्वंद्वी सोनल पाठक को 181 मतों से हरा कर जीत हासिल की। विजय शंकर रावत को 1563 मत मिले, जबकि सोनल पाठक को मात्र 1382 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं सुशील कुमार वर्मा को 615, अनिल कुमार शुक्ला को 525, संजीव कुमार दीक्षित को 449, अनिल कुमार मिश्रा को 330 व धीरेंद्र कुमार शुक्ला को 223 मत मिले।

वीरेंद्र ने 820 मतों से दी कृष्णकांत को शिकस्त

मंत्री पद के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार पासी ने 2697 वोट पाकर विरोधी दावेदार कृष्णकांत तिवारी को 820 मतों से शिकस्त दी, कृष्णकांत को 1877 मत प्राप्त हुए। वही अन्य मंत्री पद के प्रत्याशी पंचानन प्रसाद यादव को 340, अजय कुमार को 184 मतों से संतोष करना पड़ा।

अन्य प्रत्याशियों में रोहित सोनकर को 1075, मो तौहीद को 970, विकास कुमार गौड़ को 330, प्रभात कुमार सोनकर को 153 और अजय प्रताप सिंह भदौरिया को 89 मत मिले। 66 मत अवैध घोषित किए गए।

गौरांग ने 1235 मत पाकर हासिल की जीत

वहीं संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर गौरांग त्रिवेदी ने 1235 मत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक सिंह को पराजित किया। विवेक को 1188 मत मिले। इसके साथ ही धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को 1031, नरेंद्र कुमार प्रजापति को 888, आयुष्मान दीक्षित को 584 और शिवम अरोड़ा को 293 मत मिले। 126 मत अवैध घोषित किए गए।

संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर आकाश तिवारी ने आत्म प्रकाश को 305 मतों के अंतर से हराया। आकाश को 1475 मत मिले, जबकि आत्म प्रकाश को 1170 मत प्राप्त हुए।1127 मतों के साथ अभय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। सिद्धार्थ वर्मा को 519, आनंद कुमार को 443, कल्पना कुमार को 246 व शिवकुमार तिवारी को 149 मत मिले।

हरी शंकर समेत 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी बने

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए हुई मतगणना के बाद हरीशंकर यादव ने 679, अंसार अहमद खां ने 473, सुमन तिवारी ने 321, वेद प्रकाश पांडेय ने 277, विनोद कुमार गुप्ता ने 221 और दीपक गुप्ता ने 154 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती में 279 मत अवैध घोषित किए गए।

Check Also

लखनऊ में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव: बूंदाबांदी की संभावना, ठंड में वृद्धि और तेज बर्फीली हवाओं के झोंके चलेंगे – लखनऊ न्यूज़।

  लखनऊ में तड़के सुबह के समय में घने कोहरे का असर है। विभाग का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.