Breaking News

प्रयागराज: रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने का वीडियो वायरल, मारपीट विवाद फिर चर्चा में

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में पत्रिका चौराहे के पास स्थित एक रेस्टोरेंट विवादों में घिर गया है। कुछ दिन पहले यहां कर्मचारी के साथ मारपीट, गाली-गलौज, लूट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था, और अब उसी रेस्टोरेंट का हुक्का परोसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

करीब 22 सेकंड के वीडियो में एक युवक रेस्टोरेंट के अंदर आराम से हुक्का पीते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की गतिविधियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रेस्टोरेंट में काम करने वाले अखिल चौधरी ने 9 दिसंबर को सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शांतिपुरम निवासी एक युवक अपने 10–11 साथियों के साथ लगातार तीन दिनों तक रेस्टोरेंट में मारपीट और गाली-गलौज करता रहा। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर धमकी दी और सोने की चेन व नकदी लूट ली।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विवाद की शुरुआत हुक्का परोसने से मना करने पर हुई थी। कर्मचारियों द्वारा हुक्का देने से इंकार करने पर आरोपियों ने हंगामा किया, जो बाद में मारपीट और धमकी तक बढ़ गया। वायरल वीडियो से यह आशंका और मजबूत हुई है कि रेस्टोरेंट में चोरी-छिपे हुक्का परोसा जा रहा था।

शहर में रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का बार संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके, अवैध हुक्का परोसने के मामले बार-बार सामने आते रहे हैं।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और रेस्टोरेंट की गतिविधियों की पड़ताल शुरू कर दी है।

Check Also

कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति रहेगी जारी, वाहन पास के लिए ऑनलाइन सुविधा लागू

हापुड़ में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *