Breaking News

यूपी: रालोद ने जारी की सूची; मेरठ के नरेंद्र खजूरी को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। इन लोगों को वेस्ट यूपी से चुना गया था।

 

RLD has released the list of district presidents, know faces of West UP

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत।

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव व 31 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

 

पश्चिमी यूपी की 12 सीटों पर फोकस करते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। इसके साथ ही 11 जिलों के युवा रालोद के जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में सभी समाज के लोगों को शामिल किया गया है। मेरठ से चार नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिली है। वरिष्ठ नेता नरेंद्र खजूरी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए है। सुभाष गुर्जर को प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक विनोद हरित कार्यकारिणी सदस्य व रणवीर दहिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। बागपत से पूर्व विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, सहारनपुर से पूर्व विधायक मनोज चौधरी, मुजफ्फरनगर से पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, राजेश्वर त्यागी, बिजनौर से ब्रजवीर चौधरी, पूनम चौधरी, सरदार बलबीर सिंह, अमरोहा से हरपाल सिंह, हापुड़ से अब्बास अली आदि को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में  12 उपाध्यक्ष, 30 महासचिव, 36 प्रदेश सचिव शामिल किए गए हैं।

कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी

 

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अजित सिंह दौला, हाजी वसीम हैदर, सुरेश गुप्ता, कुंवर नरेंद्र सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, नरेंद्र खजूरी, रामआत्रे विश्वकर्मा, चंद्रबली यादव, बद्री पटेल, कुंवर अय्यूब अली व आदित्य विक्रम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

 

 

इसी क्रम में शैलेंद्र यादव, चौधरी फहीमुद्दीन, विमलेश पाठक, तिरसपाल मलिक, जितेंद सिंह, राज प्रताप त्रिपाठी, चंद्रपाल सिंह, अम्बुज पटेल, रजनीकांत मिश्रा, मौलाना नजमुद्दीन काजमी, हवलदार यादव, अशोक चौधरी, अटल चौधरी, सुभाष गुर्जर, विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, अरुणेंद्र पटेल, रामवती तिवारी, आरपी सिंह चौहान, धीर सिंह एडवोकेट, कपिल चौधरी, इमरान हैदर रिजवी, जसवंत सिंह, विजय कौशिक, विजय यादव, शाहनवाज खान, मनोज सिंह चौहान, शिवकुमार त्यागी, योगेश नौहवार, रामबहादुर चौधरी व रामनिवास पाल को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है।

प्रशांत बने युवा के जिलाध्यक्ष

 

रास्ट्रीय लोकदल की ओर से युवाओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से मेरठ समेत 11 जिलों के युवा जिलाध्यक्ष की भी घोषणा की गई है। इसमें मेरठ में प्रशांत चौधरी, बागपत में राहुल धामा, मुजफ्फरनगर में शादाब अली, बुलंदशहर में माजिद गाजी, हापुड़ में अशोक त्यागी को युवा आरएलडी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।  मथुरा में अमित गुर्जर, इसके अलावा हाथरस में महिपाल चौधरी, फिरोजाबाद में अमर सिंह, कासगंज में मोहम्मद अजीज खान, मुरादाबाद में गुरमीत सिंह और अमरोहा में इरकान अली को जिम्मेदारी दी गयी है।

 

बागपत से सांकरौद गांव के राहुल धामा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस तरह जहां पहले गुर्जर बिरादरी से जिलाध्यक्ष बनाया गया था, वहीं अब युवा जिलाध्यक्ष को जाट बिरादरी से बनाया गया है। इस तरह गुर्जर व जाट का तालमेल बनाने में रालोद लगा हुआ है।

Check Also

कल से अमेठी-रायबरेली पहुंचेंगे Rahul Gandhi, ‘दिशा’ मीटिंग और संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Rahul Gandhi 12 और 13 मार्च को दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली संसदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *