Breaking News

UP समाचार: अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनते ही गोरखपुर की तरफ बुलडोजर दिखेंगे

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश के बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। वे मंगलवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर गोरखपुर के पार्टी संगठन के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। वहां के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है। किसान परेशान हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर सपा की हार हुई है, वहां कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करें। उस बूथ पर जिस समाज के ज्यादा लोग रहते हैं, वहां सपा के प्रमुख पदाधिकारियों व नेताओं को लेकर जाएं।

अखिलेश ने कहा कि राज्य की जनता समाजवादी सरकार के समय हुए विकास से परिचित है। जबसे भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, प्रदेश हर स्तर पर पिछड़ता चला गया है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा की राजनीति को निष्प्रभावी बनाने में पीडीए एक सशक्त भरोसा साबित हुआ है। संविधान और आरक्षण के मुद्दे को और धार देना है। सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना का होना आवश्यक है। समाजवादी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

 

 

सुहास को दी बधाई

 

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेरिस पैरालंपिक में पुरुष एकल वर्ग एसएल 4 वर्ग बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाले सुहास यतिराज को बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा सुहास ने रजत पदक जीतकर देश की शान बढ़ाई है। उन्होंने सुहास के स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Check Also

असम में नई NDA सरकार का आगाज, आज CM पद की शपथ लेंगे हिमंता बिस्व सरमा

Himanta Biswa Sarma आज लगातार दूसरी बार Assam के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *