Breaking News

UP: नरेंद्र भूषण को ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज, शशि भूषण लाल सुशील बने देवीपाटन के कमिश्नर

 

उत्तर प्रदेश शासन ने दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त पद से योगेश्वर राम मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं, प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नरेंद्र भूषण को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

यहां बता दें कि 31 मई को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता सिंह और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए।

Check Also

मिडिल ईस्ट जंग का असर: India ने बढ़ाया LPG आयात, United States बना नया स्रोत

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने एलपीजी की आपूर्ति को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *