Breaking News

UP: दो साल पहले विवाह हुआ था..। विवाहिता घर में अकेली थी; दोपहर में पड़ोसी ने अंदर झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए

 

 

बरेली के नवाबगंज इलाके के जयनगर गांव में घर में अकेली विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। पति व सास-ससुर का कोई अता-पता नहीं मिला। मायके वालों ने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के जयनगर गांव के मकसद का निकाह रिछा कस्बे की फराह (22) के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। मकसद फेरी लगाकर कुर्सी और चारपाई बेचता है। उसके मां-बाप क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार को दोपहर बाद मकसद कुर्सी व चारपाई बेचने चला गया।

मां-बाप मजदूरी करने गए थे। घर में फराह अकेली थी। शाम तक जब फराह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। वहां फराह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले पर घाव थे। कोतवाल राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे फराह के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

 

Check Also

श्रावस्ती के रामदीनपुरवा में सड़क क्षतिग्रस्त, जल निकासी ठप—वर्षों से बदहाली में ग्रामीण, शादी-विवाह तक में हो रही दिक्कत

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक के हरदत्त नगर गिरंट स्थित रामदीनपुरवा गांव के लोग लंबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *