Breaking News

UP Crime : वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी, हाथ में गोली लगी; घर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकले थे

 

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने वकील पर फायर झोंक दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सौंख-मथुरा मार्ग स्थित लालपुर नहर के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे की है। शहर कोतवाली के डेम्पियर नगर अधिवक्ता समीर लवानिया घर से गोवर्धन परिक्रमा के लिए निकले थे। वह सौंख होकर गोवर्धन जा रहे थे। नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दी।

इसके बाद आरोपी बाइक से फुर्र हो गए। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें केएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि लालपुर नहर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। अधिवक्ता का उपचार चल रहा है।

Check Also

श्रावस्ती में होली-रमजान को लेकर सुरक्षा कड़ी: डीएम-एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, ड्रोन से रखी जाएगी नजर – श्रावस्ती समाचार

  होली और रमजान त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने …

Leave a Reply

Your email address will not be published.