Breaking News

कानपुर सेंट्रल पर ट्रेनों की लेटलतीफी बनी मुसीबत: गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल 14 घंटे देरी से, कई यात्रियों ने कराए टिकट रद्द – कानपुर समाचार।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा देरी गुवाहाटी-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन में हुई, जो 14 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची।

 

नई दिल्ली स्पेशल सात घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चार घंटे लेट रही। ब्रह्मपुत्र मेल भी चार घंटे की देरी से पहुंची। सीतापुर-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर तीन घंटे देरी से आई।

शेखपुर-नई दिल्ली स्पेशल और हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल दोनों साढ़े नौ घंटे लेट चल रही थीं। नई दिल्ली-गया स्पेशल ट्रेन तीन घंटे और पटना-नई दिल्ली स्पेशल ढाई घंटे की देरी से पहुंची।भीषण गर्मी में ट्रेनों की इस देरी से परेशान होकर कई यात्रियों ने अपने टिकट रद्द करा दिए।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *