Breaking News

मंत्री एके शर्मा के खिलाफ व्यापारियों ने उठाई आवाज: प्रयागराज व्यापार मंडल ने उनके बयान पर जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से की शिकायत – प्रयागराज समाचार

प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुशांत कुमार केसरवानी ने मंत्री एके शर्मा के बयान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री के प्रयागराज दौरे से ठीक पहले व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विद्युत मंत्री एके शर्मा के बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। संगठन का कहना है कि मंत्री के बयान से व्यापारियों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिस पर कार्रवाई की मांग की गई है।

मंत्री का बयान घृणित मानसिकता का प्रतीक प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन सुशांत कुमार केसरवानी ने शिकायती पत्र में कहा कि मंत्री एके शर्मा का बयान उनकी वैश्य समाज के प्रति घृणित मानसिकता का दिखाता है। कहा कि वैश्य और व्यापारी समाज हमेशा से ही भाजपा का कोर वोटर रहा है। मंत्री के शर्मनाक बयान ने सीएम के सपनों पर पानी फेरा है। अपनी ही पार्टी के मंत्री से इस प्रकार की टिप्पणी से वैश्य व व्यापारी समाज अपमानित हुआ है। इससे प्रयागराज के सभी व्यापारियों में रोष है। पूरा समाज इस बयान की घोर निंदा करता है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए और व्यापारी समाज के सम्मान के लिए हमारी मांग है कि एके शर्मा को मंत्रीमंडल से अविलंब बर्खास्त करें। जिससे व्यापारी समाज का भारतीय जनता पार्टी में विश्वास बना रहे।

आज सीएम से मिल सकते हैं व्यापार मंडल के लोग मंत्री एके शर्मा के बर्खास्तगी की मांग को लेकर मंगलवार प्रयागराज पहुंच रहे सीएम योगी आदित्यनाथ से व्यापारी मुलाकात कर सकते हैं। इस बारे में प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने बताया कि वह अपने पदाधिकारियों के साथ सीएम से मिलने का पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान मंत्री एके शर्मा की बर्खास्त करने की मांग को रखेंगे। साथ ही व्यापारियों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।

Check Also

भगोड़े की गिरफ्तारी, NIA ने मगध जोन में नक्सली संगठन को पुनर्गठित करने की साजिश उजागर की

    NIA ने गुरुवार (15 जनवरी) को CPI (माओवादी) के एक भगोड़े आरोपी को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *