Breaking News

कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए हापुड़ में दरोगाओं का ट्रांसफर, कई थानों में नई तैनाती

 

हापुड़ जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जिले में तैनात 14 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के तबादले कर दिए हैं। सभी अधिकारियों को अलग-अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कई थानों में तैनात दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके और थानों में कार्यप्रणाली को बेहतर किया जा सके।

नई तैनाती में हापुड़ कोतवाली, पिलखुवा, बाबूगढ़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर, कपूरपुर, सिंभावली और हाफिजपुर जैसे थाने शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है, जबकि कुछ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यह तबादले प्रशासनिक जरूरतों और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं। उनका कहना है कि इससे थानों की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी तथा जनता को पुलिस सेवाओं का अधिक प्रभावी लाभ मिल सकेगा।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

Check Also

रायबरेली में मोहर्रम पर दिखा अनूठा आयोजन, अंगारों पर मातम कर इमाम हुसैन को दी गई श्रद्धांजलि

रायबरेली जिले के राही गांव में मोहर्रम का पर्व शुक्रवार रात गहरी आस्था और श्रद्धा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *