Breaking News

फतेहपुर: जमीन की पैमाइश के लिए पहुंची राजस्व टीम के साथ की गई अभद्रता, विरोध के चलते बिना नाप-जोख के लौटना पड़ा।

 

पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद सामने आया है। कंधई का पुरवा गणेशपुर के निवासी शिवा ने थाना अध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि उनके बाबा शिव दुलारे उर्फ कल्लू सिंह की भूमि संख्या 448 की चकबंदी का मामला उप जिलाधिकारी फतेहपुर की अदालत में विचाराधीन है

गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे राजस्व टीम पुलिस कर्मियों के साथ पैमाइश के लिए पहुंची। इस दौरान गांव के कमलेश कुमार, उनकी पत्नी साहिल कुमारी और धर्मेंद्र की पत्नी अनीता देवी मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने राजस्व टीम के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। परिस्थितियों को देखते हुए राजस्व टीम बिना पैमाइश किए वापस लौट गई।

पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

जमीन की नाप कर सुरक्षित करने की मांग पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी भूमिधारी जमीन की नाप कर रकबे को सुरक्षित किया जाए। वहीं, दूसरे पक्ष के कमलेश कुमार का कहना है कि राजस्व विभाग की टीम बिना सूचना दिए उनके खेत पर पैमाइश करने पहुंची थी। थाना प्रभारी ने कहा है कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *