Breaking News

सिद्धार्थनगर में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन की सख्ती: एक अस्पताल सील, दो को जारी किया नोटिस; छापेमारी के दौरान शटर बंद कर भागे कर्मचारी – सिद्धार्थनगर समाचार

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में प्रशासन ने अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवाँ डॉ. विकास चौधरी और तहसीलदार रवि कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान मेडीक्योर हॉस्पिटल, बैदौला चौराहा में सभी दस्तावेज नियमित पाए गए। होलिस्टिक अर्थो न्यूरो सेंटर को केवल फिजियोथेरेपी का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

लखनऊ हेल्थ केयर एंड मैटरनिटी सेंटर के कर्मचारी जांच टीम को देखकर शटर बंद कर भाग गए। प्रशासन ने तत्काल इस अस्पताल को सील कर दिया। बॉम्बे हेल्थ सेंटर, कादिराबाद रोड और क्योर हेल्थ सेंटर, बेवा चौराहा को दस्तावेजों की कमी के कारण दो दिन का नोटिस दिया गया है।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र नियमों के अनुसार संचालित होंगे। मरीजों को वैध चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रशासन अवैध संस्थानों के खिलाफ अभियान जारी रखेगा।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *