Breaking News

संभल: पुलिस ने महिला को नहीं दिया शिकायत, उपमुख्यमंत्री के शो में की जहरीली दवा खाने की कोशिश

 

Sambhal: Woman tries consume poisonous medicine in Deputy Chief Minister program

शिकायत करने पहुंची महिला को समझाते अध्यक्ष राजेश शंकर राजू
– फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जिले के बहजोई स्थित डीआर रिसॉर्ट में भाजपाइयों के कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र देने बेटी के साथ पहुंची महिला को पुलिस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद भी महिला डिप्टी सीएम को शिकायती पत्र देने की जिद पर अड़ी रही।

पुलिस ने कई बार महिला को खींचकर बाहर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह जमीन पर बैठकर रोने लगी। उसने पुलिस से जहरीली टेबलेट खाने की बात कही तो हड़कंप मच गया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने महिला से टेबलेट छीन ली। बाद में पुलिस महिला को कार्यक्रम हॉल से बाहर ले गई।

महिला ने अपना नाम वीरवती बताते हुए खुद को थाना धनारी क्षेत्र की निवासी बताया। रोते हुए महिला कहना था कि गांव के कुछ दबंग लोग उसे परेशान करने के साथ अभद्रता करते हैं।

शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। करीब दो माह बीत गए हैं। दबंग परेशान कर रहे हैं। पुलिस सुन नहीं रही। यहां शिकायत देने आई है। यहां भी कोई मिलने नहीं दे रहा।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *