Breaking News

Railway : भारत के संगम नगरी को अगले वर्ष पांच नए वंदे मिल सकते हैं, रूट को लेकर चल रही बात

 

Prayagraj may get a gift of five new Vande Bharat next year, churning is going on regarding the route

वंदे भारत ट्रेन।

अगले वर्ष प्रयागराज को पांच नई वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें से चार वंदे भारत प्रयागराज से ही शुरू होंगी। इसमें से सहारनपुर वंदे भारत चलाए जाने का एलान रेलमंत्री पहले ही कर चुके हैं। जो वंदे भारत शुरू होगी उसमें चित्रकूट-कानपुर-प्रयागराज-अयोध्या वंदे भारत भी प्रस्तावित है।

प्रयागराज में वर्तमान समय दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। दोनों ही वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही हैं। इसी कड़ी में अब वर्ष 2024 में प्रयागराज को पांच जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिल सकती है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पिछले वर्ष ही सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का एलान किया जा चुका है।

इसके रूट पर मंथन चल रहा है। इसके अलावा मेरठ से लखनऊ होकर प्रयागराज के लिए एक और वंदे भारत प्रस्तावित है। वहीं प्रयागराज से आगरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाए जाने का प्रस्ताव उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष भेजा जा चुका है। इस ट्रेन का भी संचालन वर्ष 2024 के शुरूआती छह माह में होना तय है। वहीं गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही वंदे भारत का प्रयागराज जंक्शन के विस्तार का भी रेलवे बोर्ड नोटिफिकेशन जारी कर चुका है।

Check Also

AAP में सियासी भूचाल: Raghav Chadha के बयान के बाद ‘ऑपरेशन लोटस’ समेत 5 गंभीर आरोप सामने

आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए शुक्रवार का दिन सियासी हलचल से भरा रहा। पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *