Breaking News

बैंक बंद रहने से बढ़ेगी परेशानी, हापुड़ में 4 दिन तक लेन-देन पर असर।

हापुड़ में बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। यह अवकाश 24 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक रहेगा, जिसमें गणतंत्र दिवस और बैंक कर्मचारियों की संभावित हड़ताल शामिल है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में 24 जनवरी को चौथा शनिवार है, 25 जनवरी रविवार का सार्वजनिक अवकाश, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी को प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेंगे।

यदि हड़ताल आगे बढ़ती है, तो लेन-देन पर और भी असर पड़ेगा और व्यापार प्रभावित हो सकता है। ग्राहकों से अपील की गई है कि वे शुक्रवार तक अपने आवश्यक बैंकिंग काम निपटा लें। बैंकों को एटीएम में पर्याप्त नकदी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Check Also

सहारनपुर में मौलाना ने युवाओं के सोशल मीडिया नृत्य और गाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई

सहारनपुर के प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने हाल ही में एक वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *