Breaking News

गैर-आवासीय क्षेत्र में बने मकान से 50 परिवार संकट में: जौनपुर की साईं विहार कॉलोनी के लोगों ने डीएम से की गुहार, क्षेत्र को आवासीय घोषित करने की मांग – Jaunpur News

 

जौनपुर के जगन्नाथ पट्टी जगदीशपुर स्थित साईं विहार कॉलोनी के निवासियों ने भू उपयोग परिवर्तन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इस कॉलोनी में पिछले 10 से 15 वर्षों से 50 से अधिक परिवार रह रहे हैं।

 

कॉलोनी के निवासियों को राज्य सरकार की योजनाओं से सड़क, नाली और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। महानगर योजना 2031 के अंतरिम नक्शे में इस क्षेत्र को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को 35 से अधिक आपत्तियां दी गई थीं।

वर्तमान में साईं विहार कॉलोनी का क्षेत्र खुला क्षेत्र, पार्क या ग्रीनलैंड के रूप में आरक्षित है। जनपद के कई ऐसे क्षेत्रों का भू उपयोग हाल ही में परिवर्तित किया गया। ये क्षेत्र भी पहले इसी तरह आरक्षित थे। लेकिन साईं विहार कॉलोनी को इस परिवर्तन में शामिल नहीं किया गया।

कॉलोनीवासियों ने जिलाधिकारी से इस क्षेत्र को आवासीय क्षेत्र घोषित करने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि भू उपयोग परिवर्तन से उनकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *