Breaking News

नंदी ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि यह जनता की आपके बहुआयामी व्यक्तित्व पर मुहर है।

 

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में पत्नी और प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

उन्होंने प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। नंदी ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री के बहुआयामी नेतृत्व, अभूतपूर्व निर्णयों और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।

उन्होंने अगले महीने अपने बेटे अभिषेक के विवाह समारोह के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित भी किया।

Check Also

CJP प्रतिनिधिमंडल से बैठक के बाद सरकार की पहली प्रतिक्रिया, मांगों को लेकर वार्ता जारी

परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *