Breaking News

नगर निगम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान: अवैध झुग्गी-झोपड़ियां हटाईं, वेंडरों की दुकानें हटाकर सामान जब्त – Lucknow News

 

लखनऊ में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान दुबग्गा चौराहा के 100 मीटर के चारों तरफ और बुद्धेश्वर चौराहे के 200 मीटर के चारों तरफ अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

.

55 अस्थाई दुकान हटाई गई

दुबग्गा चौराहे पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने 6 गुमटियों को जब्त किया। इसी तरह दुबग्गा चौराहे से बुद्धेश्वर तक और बुद्धेश्वर से दुबग्गा तक कुल नौ झुग्गी बस्ती, 23 ठेले, 40 काउंटर, दो भूसे की दुकान, एक लकड़ी की दुकान, अस्थाई रूप से लगाए हुए 20 मूंगफली की दुकान और 55 अस्थाई दुकानदारों को हटाया गया।

पुलिस को सौंपी गई अतिक्रमण करने वालों की सूची

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने अवैध तरीके से दुकान लगाई थी। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। इस दौरान थाना प्रभारी को अवैध रूप से दुकान लगाने वाले लोगों की सूची सौंप दी गई है। ताकि ये लोग दोबारा अतिक्रमण न कर सकें।

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *