Breaking News

बागपत में कीचड़ से भरी सड़क बनी मुसीबत: स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कत, किसान यूनियन ने धरने की दी चेतावनी – Baghpat News।

 

बागपत के सरूरपुर कला गांव में बारिश के बाद मुख्य मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। सड़क पर जमी कीचड़ से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान हैं। कई बच्चे फिसलकर चोटिल भी हुए हैं।

 

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीटू नैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन न तो सड़क की सफाई हुई और न ही मरम्मत का काम शुरू हुआ।

किसान यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो बागपत के मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन का आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और अधिकारी इस मामले में लापरवाह हैं। कोई भी समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं है।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *