Breaking News

बहराइच में फिर पकड़ा गया तेंदुआ: गन्ने के खेत में लगाया पिंजरा, किशोरी व वृद्ध महिला पर किया था हमला – Bahraich News

 

बहराइच के कतर्नियाघाट एक गांव कई दिनों से लोगों पर हमला कर रहा एक तेंदुआ वन विभाग की और से लगाए गए पिंजरे में बुधवार की देर रात 11 बजे कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना पर लोगों की भारी भीड़ उसे देखने के लिए पहुंच गई। वन विभाग की टीम तेंदुए क

.

जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज में स्थित अयोध्या पुरवा गांव में पांच दिन पूर्व तेंदुए ने घर में लेटी 13 साल की बालिका साइबा पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसके बाद मंगलवार की रात इसी गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला रहमाना पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।

गन्ने के खेत में लगाया था पिंजरा लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया था। तेंदुए के हमले से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थी। जिसके बाद आज वन विभाग की और से गांव में स्थित एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। बुधवार की रात नौ बजे के करीब तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।

ग्रामीणों ने राहत की सांस रेंजर रोहित यादव ने बताया- वन विभाग की और से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ ह। उसे रेंज कार्यालय लाया गया है। जहां पर सुबह उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद घने जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *