Breaking News

गंगा किनारे अवैध निर्माण पर चला KDA का बुलडोजर: गंगा बैराज से मंधना तक डूब क्षेत्र में हो रही अवैध प्लाटिंग और मकान निर्माण – कानपुर समाचार

डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

गंगा डूब क्षेत्र में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण ने चिंता बढ़ा दी है। कटरी से लेकर बैराज और मंधना तक अवैध प्लाटिंग करने वाले सक्रिय हैं और आम लोगों को भूखंड बेच रहे हैं। ऐसे ही अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर केडीए ने सख्त रुख अपनाया और अभियान चलाकर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर अधिकारी ख्यौरा कटरी, गंगा बैराज से मन्धना मोड तक पहुंचे। यहां डूब क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन जोन-1 सत शुक्ला, अवर अभियन्ता कैलाश सिंह और विभागीय प्रवर्तन गैंग के साथ स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से ऐसे निर्माणों को तोड़ दिया गया।

अवैध प्लाटिंग ख्यौरा कटरी कानपुर, गंगा बैराज से मंधना मोड़ पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा 8 बीघा की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *