Breaking News

उन्नाव में ड्रोन से खुला अवैध शराब का भंडाफोड़: मौरावां के जंगल से 60 लीटर शराब जब्त, 600 लीटर लहन किया गया नष्ट।

उन्नाव में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग की टीम ने थाना मौरावां क्षेत्र के ग्राम बरेंदा और असरेन्दा के जंगल में सई नदी के किनारे छापेमारी की। ड्रोन की मदद से चिन्हित स्थानों पर कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया।

 

टीम ने 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। तलाशी के दौरान करीब 600 लीटर लहन को मौके पर नष्ट किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और व्यापार की सूचनाएं मिल रही थीं। आबकारी विभाग ने ड्रोन से इलाके की निगरानी की। सटीक लोकेशन मिलने पर टीम ने जंगलों में छुपाई गई शराब और निर्माण उपकरणों का भंडाफोड़ किया।

टीम को देखकर तस्कर भाग निकले। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ऐसे स्थानों की पहचान की जा रही है। ग्रामीणों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है। इस अभियान में आबकारी टीम, स्थानीय पुलिस बल, होमगार्ड्स और ड्रोन ऑपरेटर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर जंगलों में गहन तलाशी अभियान चलाया।

 

Check Also

रोहित शर्मा के वनडे करियर पर सस्पेंस बरकरार, लॉर्ड्स मैच के बाद हो सकता है बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे करियर को लेकर नई चर्चाएं शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *