Breaking News

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अवैध शराब का खुलासा: जंगल के भीतर चल रही हैं कच्ची शराब की भट्टियां, वन विभाग करेगा जांच।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में अवैध कच्ची शराब का निर्माण हो रहा है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के नवदिया गेस्ट हाउस के पीछे टाइगर रिजर्व में कई अवैध भट्टियां संचालित की जा रही हैं।

 

शराब निर्माण के लिए जंगल की लकड़ियों का उपयोग किया जा रहा है। इस गतिविधि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। यह पहला मामला नहीं है जब टाइगर रिजर्व में अवैध शराब निर्माण का खुलासा हुआ है। इससे पहले भी कई बार जंगल के अंदर अवैध शराब बनाने के ठिकाने पकड़े गए हैं। यह स्थिति वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है।

वन्य जीव प्रेमियों ने उठाए गश्त पर सवाल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में अवैध कच्ची शराब के कारोबार का मामला सामने आने के बाद वन्य जीव प्रेमियों ने पूरे मामले पर सवाल उठाए हैं,और कहा है कि अगर ऐसे कारोबार जंगल के अंदर संचालित हो रहे हैं, तो कहीं ना कहीं वन्य जीव की सुरक्षा के दावे फेल हो रहे हैं और स्टाफ की कार्यशाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Check Also

सिर्फ धूप नहीं, Vitamin D की कमी दूर करने के लिए ये चीजें भी हैं जरूरी

शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए विटामिन D बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *