Breaking News

स्वास्थ्य मेले में 574 मरीजों का इलाज: बहराइच के जरवल में लगा चिकित्सा शिविर, 37 लोगों ने परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लिया।

 

स्वास्थ्य मेले में 574 को मिला इलाज।

बहराइच के जरवल स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में एक विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला पॉपुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया और मोबियस फाउंडेशन के सहयोग से ‘उम्मीद’ परियोजना के तहत आयोजित किया गया।

 

मेले में कुल 574 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 37 लाभार्थियों को परिवार नियोजन सेवाएं दी गईं। मुख्य अतिथि डॉ. अभास अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।

मेले में आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। क्षय रोग के मरीजों की जांच की गई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों को परामर्श दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया।

मोबियस फाउंडेशन के प्रभात कुमार ने पर्यावरण और स्वास्थ्य के संबंध पर चर्चा की। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक मोहम्मद राशिद खान ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। डॉ. अशोक सिंह और डॉ. सौरभ कुमार ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।

ग्राम प्रधान पूजा देवी और पंचायत सहायक रुचि ने कहा कि मेले से स्थानीय समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ी है। मेले में परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया गया। इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आजीविका मिशन के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

 

Check Also

यूपी-लखनऊ में कमजोर मानसून की चेतावनी, गर्मी बढ़ी; खेती पर असर पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों मौसम पूरी तरह साफ बना हुआ है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *