Breaking News

जौनपुर में 14 हजार कुंतल से ज्यादा भूसा संग्रहित: भूसा दान अभियान रहा सफल, डीएम ने दानदाताओं को किया सम्मानित – Jaunpur News

 

जौनपुर में 14 हजार कुंतल से अधिक भूसा संग्रहित किया गया।

जौनपुर में निराश्रित गोवंश के लिए भूसा दान अभियान को बड़ी सफलता मिली है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान की समीक्षा की।

 

मुख्यमंत्री की प्रेरणा और मुख्य सचिव के निर्देशन में भूसा संग्रहण की प्रक्रिया दो तरीकों से की जा रही है। पहला क्रय के माध्यम से और दूसरा दान के माध्यम से। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्राम प्रधानों के सहयोग से इस अभियान को नई दिशा मिली है।

तहसील मडियाहू में विधायक आर.के. पटेल, रामपुर ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने भूसा दानदाताओं को अंगवस्त्रम और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिवकमल ग्राम पंचायत अड़ियार ने पचरुखी गौशाला के लिए 20 कुंतल, सुशील कुमार ने पुराजीवन गौशाला के लिए 10 कुंतल, बाबू राम ने सिधवन गौशाला के लिए 15 कुंतल और विजय नाथ सिंह ने सिधवन गौशाला के लिए 18 कुंतल भूसा दान किया।

अब तक 14,000 कुंतल से अधिक भूसा दान के माध्यम से एकत्र किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा और क्षमता के अनुसार इस पुनीत कार्य में योगदान करें।

 

Check Also

मतदान से ठीक पहले Nusrat Jahan पर ED की कार्रवाई, 22 अप्रैल को पेश होने के निर्देश

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Trinamool Congress (TMC) की पूर्व सांसद Nusrat Jahan को प्रवर्तन निदेशालय (ED) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *