Breaking News

आजमगढ़ में 10,000 का इनामी बदमाश पकड़ा गया: विदेश भेजने के नाम पर 88 लोगों से की थी ठगी, मुकदमा दर्ज।

आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी अखिलेश कुमार पर आरोप है कि उसने 88 लोगों से पैसे वसूले और उन्हें नकली वीजा भी उपलब्ध कराया।

पीड़ित मनोज कुमार ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जांच में मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर एसपी डॉ. अनिल कुमार की ओर से 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

सूचना मिलने पर रौनापार पुलिस ने गोरखपुर मार्ग से फरार होने की कोशिश कर रहे अखिलेश कुमार को दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जा रहा है।

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। जिले में पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शिकार बने हैं।

Check Also

एंटी पेपर लीक संशोधन बिल पास, अमित शाह बोले- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिलेगी कड़ी सजा

लोकसभा से एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *