Breaking News

बलिया में BJP नेता की पत्नी का निधन: गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक, बोले– जीवनसाथी के जाने का दर्द शब्दों से परे है – Ballia News

बलिया में भाजपा नेता पंडित राजीव उपाध्याय की पत्नी नीलम उपाध्याय का निधन 8 जून को इलाज के दौरान हो गया था। निधन के करीब एक माह बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शोक संदेश उन्हें प्राप्त हुआ।

शोक संदेश में अमित शाह ने लिखा कि नीलम उपाध्याय के निधन का समाचार सुनकर उनका मन व्यथित और हृदय मर्माहत है। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी के जाने से उत्पन्न हुई रिक्तता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

गृह मंत्री ने अपने पत्र में श्रीमद्भागवत का हवाला देते हुए लिखा कि भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार जन्म और मरण एक अपरिहार्य चक्र है। जिसका जन्म हुआ है उसका मरण निश्चित है और मरण के बाद पुनर्जन्म भी होता है।

दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना
पत्र के अंत में अमित शाह ने श्रीहरि से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। शोक संदेश पढ़कर पंडित राजीव उपाध्याय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने इतनी व्यस्तता के बावजूद शोक संवेदना भेजी, इसके लिए वे आभारी हैं।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *