Breaking News

झांसी में गर्मी का प्रकोप बढ़ा, तापमान 38.6°C तक पहुंचा! 24 घंटे में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी, कल से तेज हवाओं के बाद बारिश के आसार।

 

मार्च महीने के शुरूआत में ही झांसी तपने लगा है।

मार्च महीने के शुरूआत में ही झांसी तपने लगा है। चिलचिलाती धूप जहां एक ओर लोगों को परेशान कर रही है, तो दूसरी ओर पारा तेजी से बढ़ा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री पहुंच गया, जोकि सामान्य तापमान में 6.7 डिग्री ज्यादा है। ये इस साल का सबसे ज

.

पिछले 24 घंटे में पारा में 4.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ेगी। हालांकि, 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा। कल सतही हवा चलने की संभावना है। 3 से 4 दिनों बाद बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हवाओं ने गिराया था तापमान

इस बार फरवरी महीने के अंत में ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी। 27 फरवरी को पारा 35.1 डिग्री पहुंच गया था। इसके बाद मौसम ने करवट ली और 3 दिन तक मैदानी इलाकों की ओर से तेज हवाएं चलने लगी। इससे 5 मार्च को पारा 29.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।

फिर हवाओं की रफ्तार कमजोर पड़ गई और पारा बढ़ने लगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से अब गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है।

फसलों की कटाई-मढ़ाई कर लें

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि 13 मार्च को तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही आगामी 3 से 4 दिनों बाद हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में पककर तैयार सभी फसलों की कटाई मड़ाई कर सुरक्षित स्थान पर रख लें।

Check Also

चंद्रबाबू नायडू का भरोसा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *