Breaking News

Hathras: वृद्ध ने ऐसा कदम उठाया क्योंकि वह परेशान थी और उसकी तबीयत खराब थी और वह दवा नहीं खाती थी,सब रह गए दंग

 

Fed up with his wife illness, an old man commits suicide

थाना हाथरस गेट
– फोटो : सोशल मीडिया

हाथरस कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कॉलोनी में पत्नी की बीमारी से तंग आकर वृद्ध ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां से उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

67 वर्षीय विनोद कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल विनोद विहार कॉलोनी में ही परचून की दुकान करते थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी। वह दवा आदि नहीं खाती थीं, जिससे विनोद कुमार परेशान रहते थे। 2 जनवरी को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए।

परिजन आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Check Also

कल से अमेठी-रायबरेली पहुंचेंगे Rahul Gandhi, ‘दिशा’ मीटिंग और संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

Rahul Gandhi 12 और 13 मार्च को दो दिन के दौरे पर अमेठी और रायबरेली संसदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *