Breaking News

Hardoi: अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड के आरोपी को मुठभेड़ में चोटें आईं, फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड के आरोपी से गुरुवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में नीरज कुमार (32) निवासी झरोईया शहर कोतवाली गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की मुठभेड़ बामन रोड स्थित निर्माणाधीन बाईपास पर हुई। एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बताते चलें कि मंगलवार रात दो लोग कोर्ट मैरिज को लेकर बातचीत करने मकान में ही स्थित उनके कार्यालय में पहुंचे थे। इसी दौरान कनपटी पर गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। शहर के व्यस्ततम इलाके में हुई इस वारदात से खलबली मच गई थी।

Check Also

लखनऊ में गैस वितरण पर सख्ती, अभियान के दौरान संदिग्ध युवक गिरफ्तार, केस दर्ज

Lucknow में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *